छत्तीसगढ़

बिलासपुर : किसना ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य का तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

बिलासपुर, छत्तीसगढ़, : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लिंक रोड, अग्रसेन चौक पर अपने तीसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लॉन्च को खास बनाने के लिए किसना ने नए साल के विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इसके तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम 1,000 रुपए तक की छूट तथा चुनिंदा डायमंड ज्वेलरी पर प्रति प्रोडक्ट 1,500 रुपए तक की आकर्षक छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों के लिए यह उत्सव और भी लाभकारी बन गया है।

इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “छत्तीसगढ़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है और बिलासपुर एक उभरता हुआ ज्वेलरी डेस्टिनेशन बन रहा है। जैसे-जैसे हम अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं, हमारा फोकस उच्च गुणवत्ता की डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराने के साथ-साथ ‘हर घर किसना’ एवं ‘खुशी के हर पल के लिए किसना’ के अपने विज़न को सशक्त करना है, ताकि हर भारतीय महिला के लिए डायमंड ज्वेलरी सुलभ हो सके।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, “बिलासपुर शोरूम किसना की बढ़ती रिटेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ का तेज़ी से बढ़ता बाज़ार और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताएँ बड़े अवसर प्रस्तुत करती हैं। इस शोरूम के माध्यम से हम किसना के विकसित होते ब्रांड एथोस के अनुरूप एक निरंतर और प्रीमियम रिटेल अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स वरुण राय और राकेश राय ने कहा, “किसना के साथ हमारा जुड़ाव विश्वास और गुणवत्ता के साझा मूल्यों पर आधारित है। बिलासपुर शोरूम के ज़रिए ग्राहक उत्कृष्ट कारीगरी वाली डायमंड ज्वेलरी, समकालीन कलेक्शंस और आकर्षक ओपनिंग ऑफर्स का अनुभव कर सकेंगे, वह भी पर्सनलाइज़्ड सेवाओं के साथ।”

समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, किसना ने लॉन्च इवेंट के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, वंचितों के लिए भोजन वितरण अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण जैसी पहलों का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में किसना द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के तहत देश के 55 शहरों में एक साथ आयोजित मैराथन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सटीएम में अपना नाम दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

kgnews

Recent Posts

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…

42 seconds ago
CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…

20 minutes ago
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…

35 minutes ago
PM मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन, बोले- करीब से देखा उनका कर्मयोगी व्यक्तित्व

PM मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन, बोले- करीब से देखा उनका कर्मयोगी व्यक्तित्व

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी…

40 minutes ago
MP में CNG फिर महंगी, भोपाल में ₹94.75 प्रति किलो पहुंचा रेट; 10 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

MP में CNG फिर महंगी, भोपाल में ₹94.75 प्रति किलो पहुंचा रेट; 10 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

भोपाल  ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट…

41 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण :…

41 minutes ago