मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिलासपुर सहित कोटा एवं बिल्हा के ग्राम मिट्ठू नवागांव और सेमरताल क्षेत्र में महिलाओं ने मेंहदी लगाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। सिरगिट्टी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने साज सज्जा कर और बाएं हाथ में स्वीप बिलासपुर एवं दाहिने हाथ में आकर्षक डिजाइन की मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता गीत पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इसी प्रकार जनपद पंचायत कोटा के मिठू नवागांव सेक्टर में महिला स्व सहायता समूह की दीदियों के साथ ही नववधुओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। बिल्हा विकासखण्ड के सेमरताल में भी एक मेंहदी स्वीप की शीर्षक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहान की महिलाओं ने बैनर और हाथों में बिलासपुर का अभिमान शत प्रतिशत मतदान एवं स्वीप बिलासपुर लिखकर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…