छत्तीसगढ़

बिलासपुर : युवा कांग्रेस नेता ने दी किसान को जान से मारने की धमकी…

 युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर और किसान के बीच जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसान को उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी है।

इसके साथ ही जमीन को छोड़ने के लिए दबाव बनाया है। इसको लेकर पीड़ित किसान ने कलेक्टर सौरव कुमार से शिकायत की है और जान से मारने का आरोप भी लगाया है। किसान ने युवा कांग्रेसी नेता पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सरकंडा निवासी निवासी उमेंदराम साहू ने कलेक्टर को अपनी शिकायत में बताया कि उनके आधिपत्य की कृषि भूमि मोपका में राजस्व अभिलेख में दर्ज है।

22 जून को दोपहर 3.30 बजे जमीन पर काम कर रहे थे इसी दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहर के शेरू असलम ने अपने साथियों के साथ पहुंचे और जमीन के दस्तावेज की मांग करने लगे किसान ने कारण पूछने पर धमकी देते हुए जमीन के मेढ़ में तोड़फोड़ किया।

कांग्रेस नेता ने इस जमीन को खरीदने की बात करते हुए खुद को जमीन मालिक बताने लगे फिर किसान ने अपने आपको भी जमीन मालिक बताया साथ ही राजस्व दस्तावेज होने की बात कहा।

इस दौरान कांग्रेसी नेता ने किसान से दस्तावेज दिखाने की मांग करने लगा, किसान दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार भी हो गए। कांग्रेस नेता ने खुद को राजनीतिक पहुंच बताते हुए किसान को जमकर धमकाया है। साथी उठा लेने और जान से मारने की धमकी दी है।

किसान और कांग्रेस नेता के बीच लंबे समय तक बहस होती रही। इसी दौरान गुस्से में आकर कांग्रेसी नेता ने अपनी गाड़ी से हॉकी स्टिक निकालकर किसान को धमकाने लगा। साथ ही जमीन को छोड़ने के लिए दबाव बनाया।

वहां मौजूद दीनानाथ साहू व भिखम साहू ने बीच-बचाव किया तो असलम ने उन्हें भी गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान उमेंदराम ने कलेक्टर से जमीन को कब्जा मुक्त कराने और असलम व उसके तीन साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।

घटना के शाम को सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया है। उमेंदराम के बेटे दीनानाथ के मुताबिक पांच दिन में जमीन वापस दिलाने का आश्वासन मिला है।

दहशत में किसान
कांग्रेस नेता के दबंगई और जान से मारने की धमकी देने के कारण किसान उमेद राम के परिवार दहशत में है। किसान का कहना है कि जमीन हमारी है। राजस्व रिकार्ड संबंधित समस्त दस्तावेज हमारे नाम पर हैं। इसके बावजूद कांग्रेसी नेता द्वारा जबरन जमीन को खरीदने की बात करते हुए बेजा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

49 seconds ago
राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…

41 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

44 minutes ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…

46 minutes ago