छत्तीसगढ़

बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी…

₹60 हजार के CIF ऋण से बदली ग्रामीण महिला की आर्थिक स्थिति

एमसीबी/

बिहान योजना से बदली जिंदगी

ग्राम पंचायत नागपुर की निवासी कश्मीरा जायसवाल आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की एक प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। वे “ओम शांति महिला स्व सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य हैं और सिलाई कार्य एवं कपड़ा दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं। यह सकारात्मक बदलाव सरकार की बिहान योजना के सहयोग से संभव हो पाया है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्रदान किया है।
जून 2025 में कश्मीरा जायसवाल को बिहान योजना के अंतर्गत ₹60,000 का CIF ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने नई सिलाई मशीनें खरीदीं, कपड़े, धागे और अन्य सिलाई सामग्री का भंडारण किया तथा गांव में एक छोटी सी कपड़ा दुकान भी प्रारंभ की। पहले जहां वे सीमित संसाधनों के कारण काम नहीं बढ़ा पाती थीं, वहीं इस आर्थिक सहयोग से उनका व्यवसाय व्यवस्थित और टिकाऊ बन सका। पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें कभी-कभी दूसरों से कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन आज वे अपनी मेहनत और आय से परिवार का खर्च आसानी से चला रही हैं। उनके व्यवसाय से उन्हें हर माह ₹4,000 से ₹6,000 तक की नियमित आय होने लगी है, जिससे घरेलू जरूरतें और बचत सभी संभव हो पा रहे हैं। कश्मीरा की दुकान आज गांव की महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक केंद्र बन चुकी है। गांव की महिलाएं अब कपड़े सिलवाने या खरीदने के लिए कश्मीरा की दुकान जाती है। इससे न केवल कश्मीरा का कारोबार बढ़ा है, बल्कि गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। कश्मीरा जायसवाल कहती हैं कि इस बदलाव के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से धन्यवाद करती हैं। उनके अनुसार, सरकार की योजनाओं और सहायता के कारण ही आज वे अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं। कश्मीरा की यह यात्रा बताती है कि जब महिलाओं को सही अवसर, वित्तीय सहयोग और मार्गदर्शन मिलता है, तो वे न केवल अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि पूरे गांव की तस्वीर भी बदल सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

39 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

41 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

46 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

47 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

58 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

1 hour ago