छत्तीसगढ़

बेटे ने शव को घर के अंदर दफनाया , मरने से पहले माँ ने कही ये बात , जाने पूरा मामला

अगरतला: त्रिपुरा के अगरतला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मां के शव को घर के अंदर ही दफना दिया। शख्स का कहना है की उसकी माँ ने मरने से पहले कहा था की उसके शव को घर से बाहर ना ले जाया जाए। इसलिए घर के अंदर ही दफना दिया।

इसके बाद जब पुलिस को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना अगरतला के अरुंधति नगर इलाके की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मां की उम्र 80 साल के आसपास थी। आरोपी का नाम आशीष साहा है। आमताली पुलिस स्टेशन के अधिकारी आशीष दासगुप्ता ने कहा, हमने इसे अप्राकृतिक मौत की तरह लेकर जांच शुरू की है। हमें अभी पता लगाना है कि मौत कब हुई और इसकी वजह क्या थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

read also- ग्रामीणों के अशिक्षित होने का फायदा उठा रही थी च्वाइस सेंटर वाली महिला, उठा पर्दा

पड़ोसियों के मुताबिक आशीष और उसके दो भाई मां के साथ रहा करते थे। उसे भाई की पहले ही मौत हो गई थी। पड़िसियों का कहना है कि वे दोनों ही मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। वहीं आरोपी ने बताया – मेरी मां को डाइबिटीज था लेकिन वह कभी कोई दवा नहीं लेती थी। उसने कहा कि सोमवार की शाम मां की मौत हो गई थी और मरने से पहले उन्होंने ही कहा था कि उनके शव को घर से बाहर ना ले जाया जाए। इसलिए घर के अंदर ही दफना दिया। उसने कहा, मुझे पता है कि मैंने गलती की कि पड़ोसियों की इसकी जानकारी नहीं दी।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

7 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

8 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

8 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

8 hours ago