छत्तीसगढ़

बेमेतरा : कलेक्टर जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनचौपाल में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 58 आवेदन प्राप्त हुएबेमेतरा 21 अगस्त 2023प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनचौपाल कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित होती है। इस चौपाल में जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आते हैं। जन चौपाल में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया जाता है। आज की जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किए गए। आज के जनचौपाल में 58 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया।  जनचौपाल में रामविलास और गंगा सोनी को मिला श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयरजनदर्शन में समाज कल्याण विभाग ने एक दिल छू लेने वाली कहानी रची। कलेक्टर जनचौपाल में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से तहसील थानखम्हरिया के उमराव नगर निवासी एक श्रवण बाधित रामबिलास एवं तहसील साजा के वार्ड नं. 09 निवासी गंगा सोनी भी पहुँचे। रामबिलास ने अपर कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अपनी परेशानियों को बताते हुए कान की मशीन एवं गंगा सोनी ने व्हील चेयर प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर सी एल मार्कण्डेय त्वरित संज्ञान लेते संबंधित अधिकारी को आवश्यक उपकरण प्रदान करने के निर्देश दिए। जिस पर समाज कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा दिव्यांग रामबिलास को श्रवण यंत्र एवं गंगा सोनी को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।   रामबिलास बताते है कि श्रवण यंत्र मिलने से अब सुनने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और वे अपना काम आसानी से कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण मिलने पर रामविलास और गंगा सोनी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी वे बहुत खुश नजर आ रहे थे। दोनो ने प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का धन्यवाद देते हुए प्रदेश सरकार तथा कलेक्टर व समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।इसी तरह धान विक्रय का बोनस राशि दिलाने, वृद्धा पेंशन प्रदान करने, गोबर खरीदी हेतु आदेशित करने के संबंध, राशनकार्ड में चावल नहीं मिलने की शिकायत, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण करने, आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago