छत्तीसगढ़

बेमेतरा : जिला और पुलिस प्रशासन के साथ साहू समाज की बैठक

भक्त माता कर्मा की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा की होगी स्थापना

बेमेतरा 21 जुलाई 2023

कलेक्टर पी.एस. एल्मा की उपस्थिति में आज शुक्रवार को सिंघौरी चौक बेमेतरा में स्थापित भक्त माता कर्मा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाए जाने के संबंध में चर्चा एवं समाधान हेतु साहू समाज बेमेतरा के पदाधिकारियों की बैठक जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर कक्ष में रखी गई। बैठक में साहू समाज के पदाधिकारियों के द्वारा मांग रखी गई की उनकी आराध्य भक्त माता कर्मा की मूर्ति जो क्षतिग्रस्त हो गई है, उसे हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जावे और जो भी इसके दोषी हैं उसके विरुद्ध अतिशीघ्र कार्यवाही की जावे।
जिला प्रशासन के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों से ये जानकारी दी गई की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की गुणवत्ता जांच हेतु तकनीकी विशेषज्ञ कार्यपालन अभियंता आरईएस एवं सहायक अभियंता हाउसिंग बोर्ड की टीम गठित की गई है। जो तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई की घटना की जांच पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी। बैठक में उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सर्व सहमति से ये निर्णय लिया गया कि नगर पालिका बेमेतरा के द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलकर भक्त माता कर्मा की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, थाना प्रभारी अजय सिंहा, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू, संरक्षक तहसील साहू संघ मंगत साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ बेमेतरा छोटेलाल साहू, उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ बेमेतरा कमला साहू, सचिव तहसील साहू संघ बेमेतरा खोमराम साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष रामाधर साहू उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने  "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के…

25 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय,…

25 minutes ago
जेलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महानिदेशक डॉ. कपूर ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

जेलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महानिदेशक डॉ. कपूर ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने…

30 minutes ago
अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से

अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से

रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल…

30 minutes ago
शहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना,

शहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना,

भोपाल  मध्यप्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार…

40 minutes ago
अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने…

50 minutes ago