सर्वश्रेष्ठ नमूने के लिए दिया जाएगा पुरस्कार
बेमेतरा 23 सितम्बर 2022.छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं, विद्यार्थियों से 6 अक्टूबर 2022 तक नमूना आमंत्रित किया गया है। प्रतीक चिन्ह के नमूने सी.डी. के माध्यम से अथवा आयोग के ई-मेल cgec.cg@nic.in पर भेजी जा सकती है। सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रस्तुत करने पर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह तैयार करने के लिए नमूने पूर्व में आमंत्रित किये गये थे किंतु प्राप्त नमूनो में से किसी भी नमूने को उपयुक्त नहीं पाया गया है। इसलिए नमूने पुनः आमंत्रित किये जा रहे हैं।
आयोग के प्रतीक चिन्ह के लिए एक व्यक्ति या संस्था या विद्यार्थी से एक ही नमूना स्वीकार्य होगा। नमूना का उपयोग करने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा अर्थात् नमूने को यथावत् या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जाएगा। किसी भी स्थिति में कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। प्राप्त सभी नमूने राज्य निर्वाचन आयोग की संपदा हो जाएंगे। चयनित नमूनों को यथावत या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जा सकेगा। इन नमूनों का उपयोग प्रस्तुतकर्ता के द्वारा अन्यत्र नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग का निर्णय अंतिम होगा। प्रविष्टि के साथ निर्धारित प्रपत्र में पृथक से जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रपत्र का नमूना आयोग के वेबसाइट www.cgsec.gov.in पर उपलब्ध है।
सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार 3001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2001 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 1001 रूपये के साथ-साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र आयोग द्वारा प्रदान किया जाएगा। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त नमूने स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…
बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…