बेमेतरा, 05 सितंबर 2023 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के गावों में विकास कार्यों के लिए 1.80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अनुशंसा पर कलेक्टर एल्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड एवं विधानसभा साजा के ग्राम पंचायत ओड़िया के आश्रित ग्राम बनियाडीह में कर्मा पारा सामुदायिक भवन में आहता निर्माण के लिए 1.80 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचना पटल कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *