दिल्ली

बोरे में बंद मिला श्रमिक का शव, हत्या का केस

करनाल। अनाज मंडी की आढ़त में रविवार रात श्रमिक का शव बोरे में बंद मिला है। आढ़त के कर्मचारियों ने बोरे से शव मिलने की पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस मृतक के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर लिया है।रविवार रात ढाई बजे अनाजमंडी की आढ़त नंबर 338ए में रखी गेहूं से भरी बोरियों को श्रमिक हटा रहे थे। इस दौरान एक बोरी में गेहूं न होने का शक हुआ। बोरी को खोला गया तो उसमें से शव निकला। इसके बाद श्रमिकों ने आढ़ती को खबर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतक की पहचान संतोष (35) के रूप में हुई। वह बिहार के समस्तीपुर निवासी ठेकेदार संजीत के पास काम करता था। ठेकेदार के पास करीब 12 श्रमिक हैं, जो गेहूं की भराई और लोडिंग का काम करते हैं।पुलिस के मुताबिक संतोष की हत्या कर उसे बोरे में बंद कर आढ़त में रखने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ठेकेदार समेत संतोष के साथ मंडी में काम करने वाले श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संतोष के परिजनों को खोजा जा रहा है। पुलिस को अभी सिर्फ इतना पता है कि मृतक बिहार का रहने वाला है। उसके पास घर के पते का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उसके फोन का डाटा भी निकाला जा रहा है, जिससे पता चल सके कि वारदात की रात उसकी मौजूदगी कहां थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासाशव पर चोट का निशान नहीं था। गले पर भी निशान नहीं था, जिससे कहा जा सके कि गला दबाकर हत्या की गई है। ऐसे में हत्या कैसे की अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।बोरे में जिंदा बंद कर अंदर रखने का शकमृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि संतोष को जिंदा ही बोरे में बंद करने के बाद आढ़त के अंदर गेहूं के बोरों के साथ रख कर शटर बंद कर दिया गया। जिससे संतोष का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस का शक फिलहाल संतोष के साथी श्रमिकों पर हैं। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में साथी श्रमिकों के साथ संतोष का झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।संतोष 20 वर्ष से ठेकेदार के पास कर रहा था कामबिहार का रहने वाला संतोष करीब 20 साल से अनाज मंडी में अलग-अलग ठेकेदार के पास काम करता आ रहा था। फिलहाल वह ठेकेदार संजीत के पास काम कर रहा था। ठेकेदार के पास से भी संतोष के घर का पता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिल सका है।अनाज मंडी की एक आढ़त के अंदर बोरे में मजदूर का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।- कमलदीप राणा, एसएचओ, सिटी थाना

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और…

6 minutes ago
CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…

11 minutes ago
CG : भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन …

CG : भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की…

14 minutes ago
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर…

59 minutes ago
नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…

1 hour ago
CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

2 hours ago