छत्तीसगढ़

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद विजय बघेल : वैश्विक मुद्दों पर दुनियाभर के नेताओं से करेंगे चर्चा

दुर्ग। ब्राजील में आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन 2025 में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। सांसद श्री बघेल भारत का नाम प्रतिनिधित्व करने वाले छह सांसदों के दल का हिस्सा होंगे, जिसमें 4 लोकसभा और 2 राज्यसभा के सांसद शामिल हैं।

सम्मेलन में शामिल होने वाले छह सांसदों के दल में छत्तीसगढ़ से इकलौते सांसद विजय बघेल ने चर्चा में बताया कि सांसदों के दल में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शमिल हैं। सम्मेलन में विकासशील देशों के बीच भारत के अन्य देशों के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत के उद्देश्य से व्यापार और निवेश के नए रास्ते तलाशने और सतत् विकास के लक्षण को प्राप्त करने की दिशा में मिलकर काम करने की चर्चा होगी। सम्मेलन के दौरान 3 जून को महिला सांसदों की बैठक और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्षों की बैठक होगी। 4 जून को आधिकारिक उद्घाटन होगा, जिसमें वैश्विक सवास्थ्य के लिए अंतर संसदीय गठबंधन और आर्थिक विकास के नए रास्तों को लेकर चर्चा होगी। 5 जून को जलवायु और स्थिरता पर अंतर संसदीय संवाद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दे पर चर्चा होगी।

भारतीय सांसदों के दल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, लोकसभा सांसद सहकारी बाय रेड्डी, उत्तम कुमार सिंह सहित विजय बघेल भी शामिल होंगे।

Raman dwivedi

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

41 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

53 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

58 minutes ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

59 minutes ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago