भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी : निलंबित SDM, तहसीलदार समेत 6 आरोपी फरार, कोर्ट ने आरोपियों को हाजिर होने का जारी किया आदेश

रायपुर। भारतमाला परियोजना में धांधली कर भूमाफियाओं को कई गुना ज्यादा मुआवजा दिलाने के मामले में निलंबित आरोपी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत तीन पटवारी फरार चल रहे हैं। एसीबी ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है पर अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने पर भी सभी आरोपी उपस्थित नहीं हुए। गिरफ्तारी वारंट के बाद भी सभी आरोपी उपस्थित नहीं हुए। अब विशेष न्यायाधीश ने आदेश जारी कर सभी 6 अरोपियों को 29 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी को लेकर आरोपी निर्भय कुमार साहू एसडीएम, शशिकांत कुर्रे तहसीलदार, लखेश्वर किरण नायब तहसीलदार, जितेंद्र साहू, बसंती धृतलहरें, लेखराम देवांगन तीनों पटवारियों के विरुद्ध राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में अपराध दर्ज किया गया है। उक्त अपराध के आधार पर विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर की अदालत ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया था। लेकिन वारंट को यह कह कर लौटा दिया जाता है कि आरोपी मिल नहीं रहे हैं और फरार हो गए हैं। इसके चलते विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर नीरज शर्मा ने सभी आरोपियों को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया है।

Raman dwivedi

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

43 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

53 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

57 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

1 hour ago