देश-विदेश

भारतीय शेयर बाजार में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझान एग्जिट पोल के अनुमान से कम आने के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 5,908 अंक या 7.73 प्रतिशत गिरकर 70,668 अंक और निफ्टी 1,707 अंक या 7.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,556 अंक पर था। इससे पहले बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली कोरोना के दौरान ही देखने को मिली थी। बैंकिंग शेयरों में गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।

निफ्टी बैंक 4,272 अंक या 8.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,707 अंक पर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5,627 अंक या 10.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,726 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1,902 अंक या 8.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,173 अंक पर था।

बाजार में भारी बिकवाली के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मार्केट कैप गिरकर 382 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि सोमवार के कारोबार बंद होने पर 426 लाख करोड़ था। इसमें 44 लाख करोड़ की कमी देखने को मिली है।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स 20 प्रतिशत तक गिर गए हैं। सभी इंडेक्स लाल निशान में हैं। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एलएंडटी और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

5 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

6 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

7 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

7 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

7 hours ago