भिलाई | अंकुश देवांगन द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में बनाई गई पेन्टिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पेन्टिंग में उन्होंने छः दिन पहले ही शादी हुए महिला के यकायक विधवा हो जाने के दृश्य का ह्रदय विदारक चित्रण किया है। सिर झुका कर सुख चुके आंसू से शून्य को निहारती नवयौवना की पेन्टिंग में कलाकार ने सिंदूर का बदला पाकिस्तान हुआ कंगला लिखा है। यह शब्द अब राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। सिविक सेंटर कृष्ण अर्जुन रथ परिसर में बनाए गए इन चित्रों को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो लोग आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि अंचल के नामचीन कलाकारों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा मात्र चार दिन में पाकिस्तान को धूल चंटा देने की घटना को 100 फीट लंबी पेन्टिंग में दर्शाया है। जिसके कारण पाकिस्तान में त्राहिमाम मच गई है और वे सीजफायर के लिए दुनिया की महाशक्तियों के पैरों में जाकर गिड़गिड़ाने लगे थे। इस बात की पुष्टि स्वयं अमेरिका ने भी की है। वहीं आतंकवादियों के जनाजे में सेना के बड़े अधिकारियो के शामिल होने पर भी उनको धिक्कारा है। सिविक सेंटर में एकत्रित कलाकारों और सैकड़ो लोगो ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने वाले भारतीय सेना के जाबांज सिपाहियों को ही देश का सच्चा हीरो निरूपित किया है और तिरंगा लहराते हुए उन्हें सलामी दी है।

ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन शुरू से ही अपनी कला के सामाजिक सरोकारात्मक अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते हैं। चाहे देश में आपदा हो या शासन-प्रशासन को आईना दिखाना उनकी तूलिका सदैव ही मुखरित हो उठती है। उनके इन पुण्यार्थ कार्यों में दुर्ग, भिलाई, खैरागढ़, राजनांदगांव और रायपुर के कलाकार भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने भारत द्वारा युद्ध रोकने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे भारत में युद्ध का लंबा चलना उचित नहीं है। इससे चीन छोड़कर बाहर जाने वाली मल्टीनेशनल कंपनियाँ भारत नहीं आएगी। यही बात वह चाहता है और पाकिस्तान को मोहरा बनाकर ऐसी हरकतें करता है। कश्मीर में शांति और पूरे भारत में बढ़ रही धार्मिक एकता के कारण भी पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है।

लाखों-करोड़ो भारतीय सैलानियों के कश्मीर जाने से वह बेचैन है और धार्मिक स्तर पर फूट डालने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे भिखारी देश को चार दिन में ही छठी का दूध याद दिला देने पर भारत के सभी नागरिक प्रसन्न हैं। अंकुश ने भारत सरकार और समस्त देशवासियों से अपील की है कि हमें आपस में मिलकर पूरी ताकत अपने देश के विकास में लगा देना चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *