भिलाई इस्पात संयंत्र के एसपी -2 बंकर में गिरे दो ठेका श्रमिक बालबाल बचे

भिलाई स्टील प्लांट के सेंटरिंग प्लांट – 2 में शुक्रवार की शाम 4 बजे बंकर की सफाई के लिए उतरे दो ठेका श्रमिक उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके ऊपर मटेरियल गिर गया । एक श्रमिक को एक घंटे में बाहर निकाल लिया गया। वहीं दूसरे को निकालने के लिए दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दोनों श्रमिकों को बंकर से बाहर निकालने के बाद उन्हें प्लांट के अंदर स्थित मेन मेडिकल पोस्ट में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया और घर भेज दिया गया।संयंत्र के एसपी-2 में आज शाम को 4 बजे बड़ी घटना टल गई। बताया जाता है कि आनंद इंटरप्राइजेस ठेका कंपनी के दो ठेका श्रमिक नर्मदा प्रसाद (50) गणेश राम ,निर्मलकर(34) बंकर की सफाई के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनके ऊपर मटेरियल गिर गया। बंकर के अंदर गए श्रमिक घटना से हड़बड़ा गए ।इसके बाद एसपी -2 में हड़कंप की स्थिति मच गई। एक ठेका श्रमिक को एक घंटे तक मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।वही दूसरे ठेका श्रमिक के लिए 2 घंटे तक मेहनत करनी पड़ी ।शाम 6 बजे तक दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के लिए मेन मेडिकल पोस्ट में ले जाया गया। जहां पर दोनों को किसी तरह के गंभीर चोटें नहीं आई। इधर इस मामले में प्रबंधन के लोगों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया । यही नहीं इस मामले को छुपाने का लगातार प्रयास किया गया।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

1 hour ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

3 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

3 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

3 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

4 hours ago