नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारी शुक्रवार को धरना देते गेट पर ही बैठे रहे। इस दौरान कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
आयुक्त आशीष देवांगन कार्यालय पहुंचे और प्लेसमेंट कर्मचारियों से रूटिन का कार्य कराया। अपनी मांगों को लेकर निगम कर्मचारी सुबह 10 बजे से मुख्य गेट पर जमा हो गए थे।
इस दौरान उन्होंने मांग क्यो जायज है इस पर नुक्कड़ सभा भी की। कर्मचारियों ने मांग पूरा करने नारे भी लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि वे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते है, लेकिन उन्हे वाजिब हक नहीं मिल रहा है। सरकार उन्हें उपेक्षित कर रही है।
प्रदर्शनकारियों में स्वायत्तशासी शासकीय कर्मचारी संघ रिसाली के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ कुशवाहा, चंद्रपाल हरमुख के अलावा नलनिश मिश्रा, विवेकरंगनाथ, किरण वर्मा, अखिलेश वर्मा, कमलेश, टेकराम आदि उपस्थित थे।
कार्य नहीं हुआ बाधित आंदोलन का असर रिसाली निगम क्षेत्र के दैनिक कार्य जैसे साफ सफाई व जल प्रदाय बाधित नहीं हुआ। कार्य की जिम्मेदारी एक दिन पूर्व ही प्लेसमेंट के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को दे दी गई थी।
आयुक्त ने सुबह मॉर्निंग विजिट के तहत दैनिक होने वाले कार्यो का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का किया निरीक्षण आवश्यक पेंडिग फाइलों का निराकरण करने के बाद आयुक्त विजिट पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र में चलने वाले कार्याे का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…