चंद्रयान-3 के सफल चंद्र ग्रह पर सफल पूर्वक सतह पर उतारे जाने को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने देश प्रदेश तथा दुर्ग शहर वासियों के अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है और इस अवसर पर कहा कि भारत के लिए बुधवार की शाम बेहद खास और ऐतिहासिक एवं खास रहा है।

शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। इस ऐतिहासिक पल पर सारी दुनिया की नजर टिकी थी। इस मिशन को लेकर खगोलशास्त्री बता रहे हैं कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम 20 मिनट काफी चुनौतीपूर्ण थे। ब्रह्मांड के अन्य ग्रहों की खोज के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है ।

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत आज शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास विक्रम लैंडर मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिग के कठिन कार्य को पूरा किया है।चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता की उम्मीद पूरी दुनिया को थी  और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान-3 पर नजर रख रही थीं। इसरो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है।

इसकी सफलता के साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली चौथी एजेंसी बन गई है और भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने चंद्रमा पर अपने कदम रखे हैं। देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी  के मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिक और कर्मचारियों के जी तोड़ मेहनत की है। मैं उन्हें अपना साधुवाद ज्ञापित करती हूं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *