छत्तीसगढ़

भिलाई : व्यवसायी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या

 पेठा व्यवसायी को उसके ही साथियों ने लात, घुसे और डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिये। बताया जाता है कि  व्यवसायी को उसके साथियों ने खूब जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे गंभीर हालत में लालबहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के सामने छोड़कर भाग गये, जहां इलाज के दौरान इस व्यवसायी की मौत हो गई। थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार को अस्पताल से युवक के शव की जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि रात करीब 2 बजे उसके साथी छोड़कर गए हैं। परिजनों के आने पर मृतक की पहचान विपिन राठौर (38) पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी शाहजहांपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और कैंप 2 मिलन चौक के पास किराये से रहता था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार रात अचानक उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसके साथियों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। 6 आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, दो फरार पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। टीआई मोनिका ने बताया कि विपिन ने रात में अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। शराब के नशे में वो काफी हल्ला मचा रहा था। उसके साथियों ने उसे मना किया तो भी वो नहीं माना और उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर उन लोगों ने मिलकर इसे बुरी तरह मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago