सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी लीना कोसम तथा संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए। जिले के स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा संवाददाता से बातचीत में बताया गया कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक उपरांत बैठक में उपस्थित अभिभावकों को एसएमसी अध्यक्ष एनवति राजवाड़े व उपाध्यक्ष कैलासो की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। उपस्थित लोगों से घर के समस्त सदस्यों को मतदान करने एवं आस पड़ोस सहित ग्राम के समस्त नागरिकों एवं आम मतदाताओं से मतदान दिवस पर मतदान मे भाग लेने अथार्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक एम. टोप्पो, रिजवान अंसारी व सहायिका सुमित्रा राजवाड़े व नान दईया उपस्थित रहे।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…
देशव्यापी अभियान की शुरुआत के साथ नारायणपुर के अबूझमाड़ में नौनिहालों को पिलाई गई ‘दो…
भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…
0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य…
प्रधानमंत्री की 'मन की बात' विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा :…
भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…