ग्राम पंचायतों में डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण, मेढ़बंधान के अधिक कार्य स्वीकृत किये गये हैं
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री के.एस. मण्डावी के दिशा-निर्देश में जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत् अधिक से अधिक काम देने के लिए कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। गांव में डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण, मेढ़बंधान, नरवाबंधान, भूमि समतलीकरण के कार्य स्वीकृति किये जा रहें और उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में लगभग 52 हजार ग्रामीणजनों को मनरेगा के तहत् रोजगार दिया गया है। 1 लाखा मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्थानीय मजदूरों को उनके गांव में ही रोजगार मिले और उन्हें कार्य के लिए अनावाश्यक न भटकना पडे। इसके लिए मनरेगा के तहत् अधिक कार्य स्वीकृत किये जा रहें हैं।
जल संरक्षण, संवर्धन के कार्यों में डबरी निर्माण के 3181, कुआं निर्माण 1168, नवीन तालाब 414, तालाब गहरीकरण 251 के साथा नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत् गली प्लग 867, ब्रश हुड 1511, बोल्डर चेक 930, गेबियन 78 कार्यो का निर्माण पूर्ण किया गया है जिसमें 6356.943 हेक्टेयर रकबा का सिंचाई क्षेत्र में विस्तार हुआ है।

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…