छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ : रीपा से महिलाओं के जनजीवन में आया सुधार

बिस्किट बेकरी बेचकर कमाए 70 हजार

मनेंद्रगढ़, 25 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना (रीपा) अपने उद्देश्य में लगातार आगे बढ़ते हुए सफलता प्राप्त कर रही है। इसके माध्यम से युवा और महिला उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मज़बूत हो रही है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा के निर्देशन और ज़िला सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जनकपुर में सुविधा महिला स्व सहायता समूह की 5 महिलाओं के द्वारा रीपा के माध्यम से बेकरी बिस्किट का उत्पादन किया जा रहा है। उच्च गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक होने के कारण इसकी मांग बाजार में लगातार बढ़ रही है। साथ ही ये उत्पाद, शुद्धता के साथ किफायती दरों पर आम लोगों को उपलब्ध भी हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस काम से उनके जीवन की राह भी आसान हुई है और वे आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। समूह की दीदियों के द्वारा अब तक कुल 70 हजार रुपये का बेकरी बिस्किट विक्रय किया गया है जिससे समूह को कुल 30 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घर के पास रोजगार के अवसर मिलने से समूह की महिलाएं और उद्यमी खुश हैं।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago