छत्तीसगढ़

मरवाही : बाइक चोरी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के पास से 12 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई थी। शादी विवाह में ये गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।सार्वजनिक स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की लगातार शिकायत आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की. पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल गिरोह के कुछ सदस्य पकड़े गए।

पेंड्रा का संजू चौधरी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की घटना में पकड़ाया जा चुका है. पेंड्रा से संजू चौधरी, राजू उर्फ राजकुमार चौधरी और गौरेला थाना क्षेत्र से राकेश मार्को,सोनू सेन उर्फ लल्लू और सिकंदर मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है।

चोरों से पुलिस ने अलग-अलग इलाके से 12 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. चोरों ने ये सभी बाइक भीड़भाड़ वाले इलाके से चोरी कर अपने ही रिश्तेदारों को बेचा था। फिलहाल पुलिस मामले में और भी चोरी हुए मोटरसाइकिलों के बारे में पता कर रही है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

8 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago