केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पदयात्रा जारी है। हर दिन कांग्रेस की टीम शहर में पैदल घुम-घुमकर लोगों को महंगाई के कारणों के साथ आम लोगों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दे रही है। शनिवार को एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे ने पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन किया।

पदयात्रा के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार की नाकामियों व बढ़ती महंगाई को लेकर जागरूक किया जा रहा साथ ही राज्य सरकार की लोकहितकारी योजनाओं व उनकी उपलब्धियों को सामने लाया जा रहा है। पदयात्रा के 13वें दिन शनिवार को शहर कांग्रेस द्वारा वार्ड बजरंगपुर नवागांव, मोतीपुर में जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके कारण जनता हताश व परेशान है। जनता की पीड़ा को समझते हुए महंगाई पर लगाम कसने का बीड़ा उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस केआह्वा न पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त उत्तर ब्लाक प्रभारी महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जन-जागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को बजरंगपुर नवागांव पानी टंकी के सामने से पदयात्रा शुरू हुई। वार्ड का भ्रमण करते हुए बीड़ी श्रमिक कालोनी पहुंचने पर महिलाओं द्वारा फुल-मालाओं से स्वागत किया गया। जन-जागरण पदयात्रा में एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे शामिल होकर कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला अफजाई करतीं रहीं। पदयात्रा वार्ड का भ्रमण करते हुए दीवानटोला, शंकरनगर, फुलवारी, मोतीपुर आंबेडकर चौक पहुंची जहां बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आगे निकली।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *