CG : पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, युवक अपाहिज …

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया है। पिटाई से युवक की जांघ की हड्डी टूट गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपने पिता के एक्सीडेंट में मृत्यु होने की घटना की जांच और जानकारी लेने थाने पहुंचा था। धनुवारपारा (रानी रोड) निवासी राजेश मतवानी ने आरोप लगाया है कि कोतवाली थाने के 4-5 पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर गालियां दीं और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की।

पिटाई इतनी जोरदार थी कि उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी (फीमर बोन) टूट गई है। युवक को तुरंत कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक 2022 में हुई अपने पिता की सड़क दुर्घटना की जांच और कार्रवाई की जानकारी लेने कोतवाली थाना गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से पुलिस से जांच के नाम पर गुमराह किए जा रहे थे। युवक ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कार्यवाही की मांग की थी।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

32 minutes ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

37 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

37 minutes ago
BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

इंदौर  इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…

51 minutes ago
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…

2 hours ago
CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

2 hours ago