महासमुन्द

महासमुंद : आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा ओड़िशा निर्मित 22 लीटर शराब जप्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा सोमवार को छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम देवरी थाना कोमाखान के निवासी राकेश पटेल के आधिपत्य से एक प्लास्टिक बोरी में 35 नग हिरन छाप पाउच कुल 7 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब कीमत 1400 रुपए बरामद कर जप्त किया तथा मौक़े पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह गश्त के दौरान बोईरगाँव थाना कोमाखान पहुंचे, जहाँ एक व्यक्ति आबकारी वाहन को देख कर भाग गया। उसका पीछा किया गया किन्तु पकड़ में नहीं आया। स्थल पर पहुंचने पर एक प्लास्टिक बोरी में 75 नग हिरण छाप पाउच कुल 15 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब कीमत 3000 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। पतासाजी करने पर आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

    उक्त दोनों प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36 ,59 (क) का गैर जमानतीय अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढ़ेन्द्र द्वारा की गयी जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

23 minutes ago
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…

28 minutes ago
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

भोपाल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…

28 minutes ago
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…

33 minutes ago

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

53 minutes ago