छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर-एसपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

महासमुंद 12 सितंबर 2023कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आज जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का समीक्षा किया। कलेक्टर मलिक ने कहा कि धारा-110, 107, 116 के प्रकरण दर्ज करते हुए लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करें। उन्होंने धारा-145 अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि चक्का जाम की स्थिति में बाई पास रोड का विकल्प पहले से ही तैयार रखें। ताकि आम नागरिक को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए। आगामी निर्वाचन को देखते हुए सभी पोलिंग बुथ को मैपिंग के जरिए दिखाने कहा गया। साथ ही सभी 99 सेक्टर को भी मैप के जरिए दर्शाने के निर्देश दिए गए। मैप में पुलिस थानों की स्थिति को भी दर्शाने कहा गया। बैठक में अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीएमओ, आरटीओ, जीएसटी के सहायक आयुक्त एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर मलिक ने कहा कि आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए चेक पोस्ट में सतत निगरानी की आवश्यकता है। मालवाहक वाहनों की सघन जांच की जाए। यदि परिवहन किए जा रहे वाहनों में सामानों की रसीद उपलब्ध नहीं है, तो उसे जब्ती करें। साथ ही जीएसटी रसीद का भी अनिवार्य रूप से अवलोकन करें। सभी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में पुलिस के ठहरनें व अन्य सुविधा के लिए कमरा, टॉयलेट या अस्थायी शेड निर्माण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने शहर के अंदर रोड के किनारें बेतरतीब खड़े हुए वाहनों के लिए कार्रवाई करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने ओवर लोडिंग गाड़ियों और सुबह 6ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक सड़क किनारे खड़ी माल वाहक गाड़ियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लम्बे समय से एक ही स्थान पर खड़े कंडम गाड़ियों को भी जब्ती की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने चिटफंड कम्पनियों से राशि के वापसी के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

5 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

8 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

11 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

28 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

37 minutes ago