छत्तीसगढ़

महासमुंद : चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के लिए जिले में 42751 किसानों को 200 करोड़ से अधिक रूपए का ऋण दिया गया

अधिकारियों ने किसानों से खाद-बीज उठाव की अपील की

महासमुंद, 20 जून 2023

महासमुंद ज़िले में सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से खरीफ फसल 2023-24 के लिए अब तक 42751 किसानों को खेती-किसानी के लिए 200 करोड़ 30 लाख रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें 164 करोड़ 97 लाख रूपए नकद और शेष 35 करोड़ 33 लाख रुपये वस्तु के रूप में दिया गया है। चालू वर्ष में किसानों को 423 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य है।
 नोडल अधिकारी श्री जी.एन. साहू ने बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 में इसी सीजन में 47520 किसानों को 207 करोड़ 4 लाख रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 175 करोड़ 12 लाख रूपए नगद और 25 करोड़ 28 लाख रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रासायनिक खाद का भंडारण 37323 टन और40606 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 31108 किविंटल बीज का भंडारण है। जिसमें से किसानों ने अब तक 10610 क्विंटल बीज, 19912 टन रासायनिक खाद और 24000 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उठाव किया है। रासायनिक खाद उठाव पिछले वर्ष 2022 के मुक़ाबले अधिक है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द से जल्द खाद-बीज उठाव की अपील की है।
   पिछले वर्ष इसी तारीख़ तक 17848 टन रासायनिक खाद का उठाव किसानों ने किया था। महासमुंद ज़िले में 13 शाखाये और 130 सहकारी समितियाँ कार्यरत है। गोदाम की क्षमता 21100 टन की है। वर्तमान में 29498 क्विंटल बीज,17611 टन रासायनिक खाद और 16605 की क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद शेष है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द उठाव की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

7 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

7 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

7 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

7 hours ago