महासमुंद 14 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बेला पर आज 14 अगस्त को जिले के स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के लिए दौड़ लगाई। आज सुबह 8ः00 बजे महासमुंद के मिनी स्टेडियम में इस दौड़ को नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, प्रमोद चंद्राकर, खिलावन बघेल, मनीष शर्मा, पवन पटेल, सोमेश दवे, शोभा सोनी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ में जिले के स्कूली बच्चे, महाविद्यालयीन छात्र व विभागीय कर्मचारी सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लिए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आजादी की यह मशाल हमेशा जलती रहे। जिस तरह हमने लंबे संघर्ष के बाद आजादी पाई है, उस आजादी की भावना को हमारे दिलों में जिंदा रखना है। अतिथियों ने दौड़ में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दौड़ में शामिल होने की अपील की। ज्ञात है कि यह स्वतंत्रता दौड़ महासमुंद की मिनी स्टेडियम से शुरू होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, गांधी चौक, बाजार चौक होते हुए मिनी स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मनोज धृतलहरे सहित जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *