महासमुंद 17 अगस्त 2023प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्याे के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाते है। भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली द्वारा दिशा-निर्देशानुसार प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते है। महासमुंद जिले के ऐसे बालक-बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे की जान बचाने हेतु किए गए बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित नामांकन प्रस्ताव जिला स्तर से आमंत्रित किए गए है।जिले के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रता धारी बालक-बालिका आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 25 सितम्बर 2023 तक वेबसाईटhttp://iccw.co.in/में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की एक प्रति संबंधित परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद को उपलब्ध कराएं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईटhttp://iccw.co.in/में अथवा विकासखंड स्तर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के कार्यालय से संपर्क कर कार्यालय समय पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदन 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व, भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…