महासमुंद 17 सितंबर 2024
महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में ’विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’ विषय पर आधारित भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह ’विकसित भारत’ की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इसके पूर्व कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला श्रमिक और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी से जुड़े जीवन की कहानियों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। इसमें महामारी के दौरान भी न थमा सुधारो का दौर ’डिजिटल इंडिया’, ’जल शक्ति’, ’आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब’, और ’अंतरिक्ष शक्ति’ वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर सूरज उगा, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका ’जनमन’ का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे प्रदर्शनी में आए लोग देश की विकास यात्रा से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। अवलोकन के दौरान स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…