अवर्गीकृत

महासमुंद : स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बने ग्रामीण महिलाएं – डॉ. एकता लंगेह

महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गय

ग्राम खरोरा में समाजसेवी डॉ. एकता लंगेह जी के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम व हुनर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम खरोरा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. एकता ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता को पहचानने और इसे विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलाई आजीविका का एक बहुत छोटा माध्यम है, लेकिन इससे हम स्थायी स्वरोजगार की तरफ बढ़ सकते हैं। अगर महिलाएं एकजुट और समूह के माध्यम से काम करें तो बड़े परिणाम आएंगे। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। साथ ही आस्था वुमैन संस्था को महिलाओं को प्रशिक्षित करने हेतु सिलाई मशीन भेंट किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाती। इस दिशा में संस्था के माध्यम से जागरूक कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु भरपूर प्रयास करेंगी। तारिणी चंद्राकर द्वारा शासन की विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनेक तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आस्था संस्था अध्यक्ष विपिन मोहंती, प्रतिभा गिरी, शबनम, सुनील श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अदिति चंद्राकर व आभार सरपंच सुनीता चंद्राकर द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

25 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

32 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

33 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

36 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

38 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

45 minutes ago