छत्तीसगढ़

महासमुंद : 19 से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

खेल का वातावरण बनाने एवं नए और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से बच्चे प्रारंभिक स्तर के खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी के सम्बन्ध में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ज़िला खेल संघ और पदाधिकारियों की बैठक हुई।   यह खेल प्रशिक्षण शिविर 19 मई  से शुरु होगा जो 17 जून तक चलेगा। खेल प्रशिक्षण शिविर जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बालिकाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर की तैयारी को  लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित जिले के ओलम्पिक एशोसियेशन के अध्यक्ष, सचिव एवं जिले में संचालित खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम शिक्षकों एवं क्रीडा प्रभारी तथा वरिष्ठ खिलाड़ी ज़िला खेल संघ, खिलाड़ी और पीटीआई उपस्थित थे।    कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित करें। उनकी रुचि के अनुसार खेल का प्रशिक्षण दें। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आबंटित राशि से खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स किट्स क्रय करने के निर्देश दिए ताकि ब्लॉक लेवल पर  भी एक परिसंपत्ति के तौर पर खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स किट्स प्रदाय किए। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराते हुए बेहतर आयोजन संपन्न कराने कहा।बताया गया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। प्रातःकाल एवं संध्या सूर्यास्त होने के पश्चात दो-दो घंटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमे उपलब्ध संसाधन के आधार पर ओलंपिक में शामिल खेलों को सम्मिलित किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

18 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago