छत्तीसगढ़

महिला की तालाब में डूबने से मौत: नहाने के लिए गई थी, फिर नहीं लौटी; पति अगले दिन पहुंचा तो कपड़े तैरते मिले

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पति के काम पर रहने के कारण उसे इसका पता ही नहीं चला। अगले दिन जब पति तालाब के पास पहुंचा तो वहां पत्नी के कपड़े देखकर उसे शक हुआ। इसके बाद वह गांव लौटा और जानकारी ली, तो पता चला कि पत्नी लापता है। इस बीच गांव के ही एक युवक ने तालाब में महिला का शव देखकर सूचना दी। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, नकटी सेमरा निवासी मेहतर नाग गांव से करीब आधा किमी दूर डोगरीगुड़ा कुरंदी 2 स्थित मछली पालन केंद्र में चौकीदार है। वहीं पर तालाब किनारे एक कमरा बना हुआ है। ड्यूटी के दौरान अक्सर मेहतर वहीं रुक भी जाता है। 11 जून को भी मेहतर ड्यूटी पर गया और कमरे पर रुक गया था। इस बीच अगले दिन 12 जून को उसकी पत्नी सुखमती दोपहर करीब एक बजे तालाब में नहाने के लिए घर से निकली, लेकिन फिर लौटी ही नहीं। परिजनों को भी इसका पता नहीं चला।

इसके अगले दिन 13 जून को मेहतर जब सुबह ब्रश करने के लिए तालाब किनारे पहुंचा तो पत्नी के कपड़े दिखाई दिए। इस पर उसे संदेह हुआ तो गांव पहुंचा और पूछताछ की। वहां पता चला कि सुखमति को कल से किसी ने नहीं देखा है। इस बीच गांव में बकरी चराने वाले एक युवक ने तालाब में शव तैरता देखा। तभी पति मेहतर और गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। गांव वालों ने शव बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

30 minutes ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

2 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

3 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

3 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

3 hours ago