खेल

मासूम बेटी की जान लेते वक्त नहीं कांपे हाथ, बोला- पत्नी मायके में दे देती थी मेरी कमाई

कानपुर के बिधनू में युवक ने अपनी पत्नी के मायके से रुपये न मांगने से आवेश में आकर गुरुवार देर रात अपनी ही डेड़ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह महिला अपनी बच्ची को जगाने कमरे में पहुंची तो उसे मृत पाया। सुबह आरोपी पति ने भागने का प्रयास किया, तो लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांधने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी मृतका सपना के नाना मोहनलाल राजपूत ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले बेटी नेहा की शादी मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले राजीव राजपूत से की थी। उनके दो बच्चे थे, जिसमें आर्यन (5) व सपना (1.5) थे।
राजीव पत्नी, बच्चों, अपनी मां सुशीला व बड़े अविवाहित भाई संजीत के साथ बिधनू के पश्चिम सेन पारा चौकी क्षेत्र के तुलसीपुरवा में कैलाशबाबू के मकान में किराये पर रहता है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से राजीव बेटी नेहा के साथ मायके से रुपये लाने को लेकर दबाव बनाता था।

50 हजार लाने का बना रहा था दबाव
कई बार उन्होंने रुपये देकर मदद भी की। कुछ दिनों से वह वह नेहा पर मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहा था। नेहा ने मना किया, तो दो दिन पहले उसके साथ मारपीट की। गुरुवार रात पूरा परिवार छत पर ही सो रहा था। इस बीच मकान मालिक कैलाश बाबू की देर रात आंख खुली।

हंगामा होता देख…भागने का किया था प्रयास
उन्होंने राजीव को अपनी मासूम बच्ची को गोद में उठाकर नीचे ले जाते देखा। सुबह नेहा की आंख खुली, तो वह नीचे कमरे में गई। यहां उसने बेटी सपना को मृत पाया, तो चीख पुकार मच गई। नेहा ने पति पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया, तो वह भागने लगा।

पेड़ से बांधकर पुलिस को बुलाया
इस पर बड़े भाई संजीत ने अन्य किरायेदारों की मदद से उसे पकड़ कर घर के बाहर पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल ली। बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा जाएगा।

हत्या करने के बाद शव के पास ही सो गया
नेहा की सुबह करीब 6:30 बजे आंख खुली तो उसने मासूम को अपने पास नहीं पाया। वह तुरंत भागकर नीचे कमरे में पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर राजीव ने गेट खोला तो जमीन पर बिस्तर में सपना को लेटा पाया। नेहा के अनुसार उसने पास में जाकर नेहा को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

गर्दन पर थे दबाने के गहरे निशान
तभी उसकी नजर सपना की गर्दन पर पड़ी, जहां दबाने के गहरे निशान थे तब उसे पता चला कि पति ने मासूम की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राजीव बच्ची के शव के पास में ही सो गया था। हत्या का पता चलने के बाद उसने भागने का प्रयास किया।

मासूम की जान लेते वक्त हाथ नहीं कांपे
मासूम की मौत के बाद बिलखती हुई उसकी मां नेता ने पति राजीव से अपनी झोली फैला कर बेटी को वापस करने की गुहार लगाई। वह पागलों की तरह राजीव की तरफ देखकर रोती रही। उसने राजीव से पूछा कि मासूम बच्ची की जान लेते वक्त तुम्हारे हाथ नहीं कांपे। पत्नी के इन सवालों को राजीव इस तरह से नजरअंदाज करता रहा।

मेरी कमाई पत्नी मायके में दे देती थी
पुलिस ने हत्यारोपी राजीव से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पत्नी नेहा उसकी मेहनत की कमाई मायके में दे देती थी। इसका विरोध करने पर मारपीट करती थी। इसीलिए मायके से रुपये लाने को कह रहा था। मना करने पर गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि पत्नी उसकी हत्या करवाना चाहती है।

kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

25 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

44 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago