छत्तीसगढ़

मिर्जापुर : निर्माणाधीन कुएं में गिरने से घायल श्रमिक की मौत

कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया  गया।  जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र मटिहानी गांव में चल रहे कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया  गया।  जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के मटिहानी निवासी राजेंद्र कोल (50) गांव में बन रहे कूप में काम कर रहे थे। पत्थर निकालने के लिए कूप में रस्सी के सहारे नीचे जा रहे थे कि अचानक  रस्सी टूट गयी। कूप में पत्थर पर  गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह श्रमिक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक के दो पुत्र लवकुश व मनोहर है। मृतक के साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा था।  मृतक की पत्नी बसंती ने काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago