महासमुंद , सिरपुर महोत्सव 2026 के अंतिम दिवस 3 फरवरी को संगीत, नृत्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दिनभर विविध शास्त्रीय एवं लोक प्रस्तुतियों के पश्चात रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मीत ब्रदर्स, जिनके सुपरहिट गीतों ने देशभर के युवाओं और संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है, इस अवसर पर अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। अपने “चल घर चलें मेरे हमदम, होंगे जुदा ना जब तक है दम”, “तेरे संग यारा, खुशरंग बहारा”, “आईना है तू, आईना मैं हूँ, तेरा ही चेहरा दिखता मुझमें” जैसे मधुर और भावनात्मक गीतों के साथ मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति सिरपुर महोत्सव को यादगार बनाएगी।
इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न कलाकारों द्वारा कत्थक, ओडिसी, पंथी, बस्तरिहा नृत्य, डंडा नृत्य एवं लोक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात लोक साधना की प्रस्तुति होगी।
राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…
राजनांदगांव | उपसमिति राजनांदगांव की सामान्य सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 2 बजे…
राजनांदगांव , 70 वर्ष की उम्र में जहां अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते…
राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम…
राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…
नई दिल्ली, 19 जून। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…