मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना हॉटस्पॉट, संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी 1500 पार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कोरोना का कहर चरम पर है। संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ हजार पार करने के बाद मुंबई देश के लिए कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। बीते 24 घंटे के भीतर 224 मामले सामने आने और 10 लोगों की मौत के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं।एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में 28 मरीज मिलने और तीन मौतों के बाद अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। डर है कि वायरस और आक्रामक हुआ तो पूरी मुंबई उसकी गिरफ्त में आ जाएगी। मुंबई महानगर पालिका परिषद (बीएमसी) और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में पिछले दो दिनों से रोजाना 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। ये वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने का सूचक है।

उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें कमी आएगी। वहीं कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगले पांच दिन पूरी मुंबई के लिए अहम हैं। ये संभावना जताई जा रही है कि अगले पांच-छह दिनों में रोजाना 200 से 300 मामले सामने आएंगे। यही हालात अगर लगातार दस दिन तक बने रहे तो मुंबई में इटली और न्यूयॉर्क जैसे हालात हो जाएंगे।बीएमसी रोजाना 1500 से अधिक जांच कर रहा है। इसी तरह लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कुल 1930 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ये सभी लोग बिना काम के सड़क पर अपने वाहनों से निकले थे।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago