शिलांग,26 सितंबर। मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के मावनेई में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में कई मकानों के आने से दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने बताया, राज्य की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकीं क्रिकेटर रजिया अहमद और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाले गये। पूर्व खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने कहा कि लापता लोगों की तलाश का काम चल रहा है।
मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करती आ रही थीं। विभिन्न खिलाडिय़ों ने रजिया की मौत पर शोक व्यक्त किया है। महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, रजिया की कमी खलेगी। हम उनकी आत्मा की शांति की लिये प्रार्थना करते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है। वेस्ट गारो हिल्स के उपायुक्त राम सिंह ने कहा कि एनएच -62 को बंद कर दिया जाएगा और पीडब्ल्यूडी दक्षिण गारो हिल्स में बाघमारा शहर से संपर्क को बनाए रखने के लिए विकल्पों की तलाश कर रहा है।
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…
उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.…
भोपाल मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…