मध्यप्रदेश

मोबाइल चलाने से रोका तो गुस्सा होकर घर छोड़ गया मासूम, जंगल में कुत्तों ने नोच लिया आधा शरीर

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक एक में रहने वाले पप्पू पटेल का 12 साल का बेटा सूरज मोबाइल चलाने से रोकने पर नाराज हो गया था। वह दो दिन पहले गुस्सा होकर घर से कहीं चला गया था। उसका शव जंगल में मिला है। आधा शरीर कुत्तों ने नोच लिया है। तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं ने उसकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मोबाइल चलाने से रोका तो गुस्सा होकर घर छोड़ गया मासूम, जंगल में कुत्तों ने नोच लिया आधा शरीर

पप्पू पटेल का कहना है कि सूरज की छुट्टियां चल रही थी। पूरे दिन मोबाइल चलाता रहा था। उसे रोका तो वह गुस्सा होकर दो दिन पहले बाहर चला गया था। परिजनों के यहां तलाशा तो वह नहीं मिला। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। शनिवार को कुछ महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी। वहां पर उन्हें बुरी हालत में शव दिखाई दिया। उसे कुत्तों ने नोच लिया था। हिंडोरिया थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने कहा कि शव के गले में निवार की रस्सी बंधी मिली है। नीचे के हिस्से को कुत्तों ने नोच लिया। पिता ने उसकी शिनाख्त की है। बताया गया है कि बच्चे की मां कहीं चली गई है। उसकी दो बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

4 minutes ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

4 minutes ago
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…

7 minutes ago
CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…

9 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…

1 hour ago