छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य प्रगति की ली जानकारी

– कार्यों में तेजी लाने एवं  गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

– लेबर बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

– मानपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं मोहला जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

         मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिले में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य  उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के  निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


           कलेक्टर प्रजापति मानपुर के निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, कक्षाओं, छात्रावास, रसोई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच करते हुए कहा कि यह विद्यालय आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, अतः निर्माण में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कलेक्टर प्रजापति ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।


             इसके पश्चात कलेक्टर प्रजापति ने मोहला स्थित जिला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण की। उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका समय पर पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए तथा तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी की जाए और प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।      


             निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने  कहा कि शासन के मंशानुरूप जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों के पूर्ण होने से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़…

11 seconds ago
CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…

4 minutes ago
CG : दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…

CG : दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…

12 दिनों में शुरू हुई प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन, परिवार ने जताया आभार रायपुर…

9 minutes ago
CG : सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड ने जारी की डेटशीट…

CG : सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड ने जारी की डेटशीट…

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की…

14 minutes ago
CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

दुर्ग । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों,…

20 minutes ago
CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

रायपुर। जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधना काल चातुर्मास इस वर्ष 29 जुलाई से प्रारंभ…

22 minutes ago