मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण

 गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

 मोहला , जिले के विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के तहत कलेक्टर प्रजापति ने आज मोहला स्थित निर्माणाधीन हाट बाजार का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाट बाजार निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि व्यवसायियों को शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय दुर्ग से कार्यपालन अभियंता परमेश्वर प्रसाद जायसवाल, उप अभियंता परिवेश ठाकुर, सहायक अभियंता अजय प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

                निरीक्षण के दौरान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर को हाट बाजार के प्रस्तावित ले-आउट एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने ले-आउट का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए, जिससे हाट बाजार परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जा सके। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्यों को कार्ययोजना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए समयबद्ध योजना तैयार कर उसी के अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। साथ ही उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाट बाजार में मौजूद पुराने स्ट्रक्चर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पुराने भवनों एवं संरचनाओं की मरम्मत कर उन्हें उपयोगी एवं बेहतर बनाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
         इसके साथ ही कलेक्टर ने मानपुर में प्रस्तावित हाट बाजार निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थल की साफ-सफाई का कार्य किया जा चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर ने मानपुर हाट बाजार का कार्य भी समय-सीमा में प्रारंभ कर प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago