मोहला : कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
– अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन

मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वज फहराया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। साथ ही जनसामान्य के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन कर्तव्य निष्ठा से करते हुए आम जनता की समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहत्तर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…