मोहला : खरीफ फसल हेतु अग्रिम खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण करें सुनिश्चित–कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– पीडीएस दुकानों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले संचालकों के विरुद्ध करें कठोर कार्रवाई

– दुग्ध व्यवसाय की दृष्टि से उन्नत मादा वत्स पालन महत्वपूर्ण योजना, निर्धारित लक्ष्य को करें पूर्ण

– सर्विस ऑन व्हील्स’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित

          मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के भंडारण और वितरण की समुचित तैयारी समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि कृषि कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
         कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे नर बकरा योजना, सुकरत्रयी वितरण, राज्य बकरी उद्यमिता योजना, उन्नत मादा वत्स पालन तथा टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने की दृष्टि से उन्नत मादा वत्स पालन एक महत्वपूर्ण योजना है, अतः निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही पशुओं के सभी टीकाकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली,पीडीएस दुकानों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रजापति ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी सीईओ जनपद पंचायत को कार्यों की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंडवार स्वीकृत छात्रावासों एवं आश्रमों की स्थिति की भी समीक्षा की।
             समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर प्रजापति ने सामाजिक सहायता अंतर्गत पेंशन योजनाओं, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग एवं डीएलसी के भौतिक सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
          महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं बच्चों को प्रदान किए जाने वाले पूरक पोषण आहार के शत-प्रतिशत वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष, अपार आईडी तथा आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा प्रत्येक माह एकलव्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
         स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया उन्मूलन मिशन एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत की समीक्षा में ओडीएफ प्लस मॉडल, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने आवास निर्माण में तेजी लाने तथा अधोसंरचना विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

3 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

3 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

3 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

3 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

4 hours ago