मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के भीतर अवैध भण्डारित धान की जांच की जा रही है, इसी जांच के दौरान बांधाबाजार तहसील अं.चौकी के फर्म सीताराम गौरीशंकर खण्डेलवाल के गोदाम की जांच की गई। गोदाम में 2063 बोरी में 864 क्विंटल धान रखा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में फर्म के मुनीम से दस्तावेज मांगा गया। मुनिम के द्वारा दस्तावेज न होने की जानकारी दी गई। दस्तावेज न पाये जाने के कारण संपूर्ण धान 864.00 क्विंटल को मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर फर्म के मुनीम के सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक विश्वनाथ, हेमंत नायक उपस्थित थे।
सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…