मोहला । सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव जय प्रकाश मौर्य ग्राम पंचायत कौड़ीकसा पहुंचे। यहां के रहवासी खोरबाहरा नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास दिलाने संबंधी अपनी समस्या उनके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि उनका कच्चा मकान है और पूर्व में आवास योजना के अंतर्गत सर्वे सूची में उनका नाम शामिल रहा है। उन्होंने प्रभारी सचिव श्री मौर्य के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान दिलाने संबंधी अपनी समस्या को मुखर होकर रखा। जिले के प्रभारी सचिव श्री मौर्य ने उनकी समस्या को शिद्दत से सुनते हुए उन्हें भरोसा दिया कि उनकी सपना को साकार किया जाएगा । उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को देते हुए पात्रता अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जिस पर खोरबाहरा राम की चेहरे में मुस्कान देखने को मिला।
– ग्राम में पेयजल की समस्या होगी दूर, ग्रामीणों को मिलेगा अतिरिक्त पानी टंकी की सौगात
ग्राम पंचायत कौड़ीकसा पहुंचे जिले के प्रभारी सचिव के समक्ष ग्रामीणों ने अपने गांव में अतिरिक्त पानी टंकी की मांग रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी के अनुसार अतिरिक्त पानी टंकी की आवश्यकता है। जिस पर प्रभारी सचिव श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत की समस्या को देखते हुए सर्वे कराया जाकर अतिरिक्त पानी टंकी की मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया ।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…
भोपाल भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…