छत्तीसगढ़

मोहला : चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने बनाई सड़क, 25 साल से प्रशासन के पास लगा रहे थे गुहार …

मोहला। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और इरादे नेक हों, तो इंसान अपनी राह खुद बना लेता है। कुछ ऐसा ही प्रेरक उदाहरण पेश किया है मोहला जिले के ग्राम दक्कोटोला के बाशिंदों ने। अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत खुर्सीटिकुल का आश्रित गांव दक्कोटोला ढाई दशक से एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहा है। आखिरकार, जब बार-बार के सरकारी आश्वासनों और प्रशासनिक फाइलों की धूल से ग्रामीणों का भरोसा उठ गया, तो उन्होंने सिस्टम के आगे हाथ फैलाने के बजाय आत्मनिर्भरता की एक नई और गौरवशाली कहानी लिख डाली।

दक्कोटोला गांव तक पहुंचने वाली एकमात्र सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। हर साल जैसे ही मानसून दस्तक देता है, यह पूरी सड़क घुटने भर गहरे कीचड़ से भर जाती है। दलदल सिस्टम में बदल जाता है। गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। सबसे ज्यादा आफत स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों पर आती है, जिन्हें कीचड़ के बीच से होकर ले जाना जान जोखिम में डालने जैसा होता है। सुशासन तिहार से लेकर कलेक्ट्रेट तक, ग्रामीणों ने पिछले 25 सालों में आवेदन का कोई ऐसा कोना नहीं छोड़ा जहां अपनी गुहार न लगाई हो। हर बार सर्वे हुआ, प्राक्कलन (एस्टीमेट) बना, लेकिन सड़क धरातल पर कभी नहीं उतरी।

आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने इस बार घर पर बैठने के बजाय कुछ अलग करने की ठानी। गांव की बैठक हुई और सबने तय किया कि अब नेताओं और अधिकारियों का मुंह नहीं ताकेंगे। ग्रामीणों ने आपस में अपनी गाढ़ी कमाई से चंदा एकत्र किया। इसके बाद घर-घर से युवा, बुजुर्ग और महिलाएं कुदाल, फावड़े और टोकरियां लेकर सड़क पर उतर आए। आज पूरा गांव मिलकर इस मार्ग की मरम्मत और गिट्टी-मिट्टी डालने के काम में जुटा हुआ है। अद्भुत जनभागीदारी को देखकर अब जिला प्रशासन की नींद भी टूटी है। कलेक्टर ने ग्रामीणों के इस जज्बे की सराहना की है और जल्द ही पक्की सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हालांकि, ग्रामीण अब भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। उनका कहना है कि वे सालों से सिर्फ आश्वासन ही सुनते आए हैं, इसलिए जब तक पक्की सड़क बन नहीं जाती, उनका यह सामूहिक प्रयास थमेगा नहीं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago