मोहला : जनगणना-2027: जिले में प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

 प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर ने जनगणना प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

 मोहला , प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और सुपरवाइजर को जनगणना से जुड़े सभी बिंदुओं को गंभीरता समझने की निर्देश दिए, ताकि सटीक जानकारी के संकलन के साथ जनगणना कार्य पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश भी दिए। 


        उन्होंने 16 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना कार्य में सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। जिससे जनगणना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिसकी प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
          उल्लेखनीय है की जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जनगणना अधिकारी शुभांगी गुप्ता, तहसीलदार दिनेश साहू सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहें।


 अब नागरिक खुद कर सकेंगे अपनी गणना
जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी जनगणना कार्यों को सुगम और सटीक बनाने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब जिले के नागरिकों को गणना कर्मियों के घर आने का इंतजार नहीं करना होगा। वे स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
क्या है स्व-गणना अभियान
नागरिक निर्धारित शासकीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डेटा संकलन में पारदर्शिता लाना और समय की बचत करना है।
 स्व-गणना के लाभ
स्व-गणना के माध्यम से परिवार का मुखिया स्वयं जानकारी भरता है, जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। डेटा सीधे सरकारी सर्वर पर सुरक्षित रहता है। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित समयावधि के भीतर जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव | नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…

11 minutes ago
राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

​अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों…

16 minutes ago
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

 जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…

60 minutes ago
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल  राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…

1 hour ago
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

भोपाल  राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…

1 hour ago