मोहला । जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और उनकी प्रगति पर चर्चा हुई।
कलेक्टर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके लिए उन्होंने एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए। जो इन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ भारती चन्द्राकर, एडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, महेश साहू कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…
बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…
नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में बहुचर्चित गौ तस्करी और मॉब लिंचिंग मामले में 14…
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…
इंदौर नवभारत गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत घंटे, उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र दुबे और संचालक मंडल…
मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…