छत्तीसगढ़

मोहला : जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले से 100 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना

            मोहला।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज 26 दिसम्बर को मोहला एवं मानपुर विकासखण्ड के 100 तीर्थयात्रियों को जिला मुख्यालय से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने सभी तीर्थयात्रियों को हल्दी.अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।


        इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। वर्षों से तीर्थ दर्शन की अभिलाषा संजोए यात्रियों ने शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा है। यात्रियों के चेहरों पर खुशी श्रद्धा और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
        कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी तीर्थयात्री राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे। यात्रा की अवधि 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से कुल 100 तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हैं। इस ग्राम पंचायत मोहला सरपंच गजेंद्र पिरामे अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग अखिलेश तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…

31 seconds ago
CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

CG : मवेशी को ढूंढने निकला था कि हो गया हाथी से सामना, युवक की मौत …

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…

8 minutes ago
CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…

27 minutes ago
CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…

31 minutes ago
रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ…

32 minutes ago
रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और 'जटायु मोक्ष' की प्रस्तुति ने बांधा…

42 minutes ago