छत्तीसगढ़

मोहला : जिले में श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन हो सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– गुणवत्तापूर्ण हो निर्माण एवं मरम्मत कार्य, छात्रावासों की साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

– कलेक्टर प्रजापति ने समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

         मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति एवं जिले में संचालित विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।


         बैठक में कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले के समस्त छात्रावासों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों की मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वर्तमान में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने दो टोकन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए ऐसे किसानों की सूची तैयार कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही रबी फसल अंतर्गत बीज भंडारण एवं वितरण, धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


          श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने छूटे हुए श्रमिकों को जागरूक करने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सभी श्रमिक पंजीकृत होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजीयन नहीं होने से श्रमिक शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में कलेक्टर प्रजापति ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

43 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

44 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

51 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

53 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

54 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

60 minutes ago